Sun. Jun 7th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर ने शिकायत एवं अनुश्रवण कोषांग (Complaint & Monitoring Cell) का उदघाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, शिकायत एवं अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, एन0आई0सी0 के पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे। शिकायत एवं अनुश्रवण कोषांग का गठन जनता की समस्या को डिजिटल प्लेटफॉर्म के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त कर उसके समाधान हेतु किया गया है। इस कोषांग में जिला पदाधिकारी बक्सर से मुलाकात करने आए हुए आम जनता की शिकायत तथा फेसबुक, ट्वीटर, व्हाटसअप एवं दूरभाष के जरिए प्राप्त होने वाले शिकायतों का अनुश्रवण कर समाधान करने की व्यवस्था की गई। इसके लिए विशेष व्हाटसअप नम्बर 6201069617 जारी कर दिया गया है। इस नम्बर पर शिकायत प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा 9473003960 एवं 8797600372 दूरभाष नम्बर जारी किया गया है। इन पर आम जनता अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी महोदय ने शिकायत एवं अनुश्रवण कोषांग के बारे में विशेष जानकारी देते हुए बताया कि Citizen Grievance Redressal System साफ्टवेयर विशेष रूप से विकसित किया गया है। इससे शिकायतों का वर्गीकरण विषयवार, पंचायतवार, प्रखण्डवार किया जायेगा। किसी पंचायत में किसी विषय पर अधिक शिकायत प्राप्त होने पर पंचायत हेतु विशेष कार्य योजना बनाने में सहायता मिलेगी। शिकायतकर्ता को उनके शिकायत पर फीडबैक उपलब्ध कराया जाएगा। साप्ताहिक रूप से Complaint Status को NIC के website पर Display भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!