
जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के आदेश अनुसार कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु आम लोगों के बीच मास्क पढ़ने हेतु जागरूकता अभियान के तहत रोको टोको अभियान चलाया गया इस अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र बक्सर एवं नगर परिषद क्षेत्र डुमराव के प्रमुख चौक चौराहों के अलावा सभी प्रखंडों के प्रमुख बाजारों में रोको टोको अभियान हेतु पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण चौक चौराहों एवं प्रमुख बाजारों में वाहन एवं व्यक्तियों का चेकिंग सुनिश्चित करने एवं मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं वाहन चालकों पर कोविड-19 संक्रमण को रोकने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन नहीं करने वाले पर कार्रवाई के तहत फाइन करने का निर्देश दिया गया।