Sun. Apr 19th, 2026

आयुष्मान गोल्डन कार्ड के जरिए सभी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में 5 लाख तक का ईलाज मुफ्त में कराया जा सकता है।
बक्सर वर्ष 2011 में की गई जनगणना के आधार पर पूरे भारतवर्ष में 55 करोड़ लाभार्थियों का चयन किया गया था। वर्तमान अभियान के तहत लाभुकों की सूची प्रखण्ड कार्यालयों में तीन सेट में उपलब्ध करा दी गई है। अपने नाम होने की सूचना जीविका की दीदियों, आशा कार्यकर्ता, आँगनबाड़ी सेविका एवं प्रखण्डकर्मी से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। बक्सर जिला में आयुष्मान भारत योजना से लाभ लेने हेतु पात्र लोगों की संख्या 6,15,000 (छः लाख पन्द्रह हजार) है। इनमें से अब तक मात्र एक लाख लाभार्थियों का ही आयुष्मान गोल्डन कार्ड बन जाया है। अभी भी 05 लाख 15 हजार लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। इसीलिए जिले में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने हेतु 17 फरवरी से 03 मार्च तक विशेष अभियान के तहत कैम्प का आयोजन किया गया है। लाभार्थीगण अपने निकटतम पंचायत भवन में जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। नगर परिषद बक्सर के लाभार्थीगण नगर परिषद बक्सर कार्यालय में, नरेन्द्र देव मध्य विद्यालय, सदर अस्पताल एवं समाहरणालय बक्सर के समीप में जाकर अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। नगर परिषद डुमराँव के लाभार्थी नगर परिषद सभागार डुमराँव एवं नगर परिषद कार्यालय में जाकर अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!