Wed. Jul 29th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में आगामी पंचायत चुनाव 2021 के निमित प्रारम्भिक तैयारियों से संबंधित बैठक जिला पदाधिकारी बक्सर के कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए आहूत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि पिछला पंचायत चुनाव नौ चरणों में सम्पादित हुआ था। इस बार भी नौ चरणों में चुनाव करवाने हेतु तैयारी की जाएगी। कोविड-19 संक्रमण से संबंधित गाइडलाइन के अभी अप्राप्त होने की जानकारी दी गई। गाइडलाइन प्राप्त होते ही उसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। पूरे जिले में पंचायत चुनाव हेतु 2101 मतदान केन्द्र बनाए जाऐंगे। वर्तमान में मतदाता सूची का वार्डवार विखण्डीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। विखण्डीकरण कार्य के प्रतिदिन अनुश्रवण हेतु दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में प्रत्येक प्रखण्ड के संवेदनशील पंचायतों की जानकारी ली गई। ताकि संवेदनशील पंचायतों के मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा सके। अभी से ही असामाजिक तत्वों की पहचान कर उसके विरूद्व CCA का प्रस्ताव थाना के माध्यम से भेजने का निदेश दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर एवं जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!