Fri. Apr 24th, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इटाढ़ी में बन रहे देश के पहले चावल साइलो गोदाम का निरीक्षण किया

  • ईडी अजीत सिन्हा सहित अन्य अधिकारी थे मौजूद

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को बक्सर के इटाढ़ी में बन रहे देश के पहले चावल साइलो गोदाम का निरीक्षण कर कार्य प्रगति से अवगत हुए।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के साथ भारतीय खाद्य निगम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ अजीत सिन्हा व बिहार के जनरल मैनेजर संजीव भदानी सहित सभी आला अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने बन रहे साइलो के स्थान का निरीक्षण किया।
सिविल वर्क करीब 47 फीसदी व मैकेनिकल वर्क लगभग 11 फीसदी हो चुका है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बताया कि देश का पहला चावल का साइलो गोदाम बक्सर एवं कैमूर में बन रहा है। इसके सफलतापूर्वक कार्य करने के उपरांत देश के अन्य हिस्सों में भी चावल का साइलो बनाया जाएगा। अभी तक केवल गेहूं का साइलो ही तैयार होता रहा है। शाहाबाद धान का कटोरा कहा जाता है। यहां चावल को आधुनिक तरीके से लंबे समय तक भंडारण के लिए साइलो का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों जगहों पर 12500 मेट्रिक टन क्षमता वाले चावल का साइलो निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही इन दोनों जगहों पर 37500 गेहूं का साइलो भी निर्माण होगा। इन दोनों के निर्माण से शाहाबाद को एक बड़ी सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनाजों के भंडारण के लिए केंद्र सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। इस कड़ी में ही आधुनिक साइलो का निर्माण कराया जा रहा है।

इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री चौबे कोपवां में जय माँ काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में, हो रहे शतचंडी यज्ञ में शामिल हुए सभी के सुखमय जीवन की कामना की। शाम में बक्सर में संघ के पथ संचलन में भाग लिए और संघ के स्वयंसेवकों से मुलाक़ात की। इस मौके पर सभी को भारतीय नववर्ष की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!