
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 14 मई को विधिक सेवा सदन एवं व्यवहार न्यायालय बक्सर में की जाएगी इसकी सफलता हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा आज बिजली विभाग, दूरसंचार विभाग, खनन विभाग वन विभाग, एवं वन्य विभाग की अधिकारियों के साथ बैठक की गई इस बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा विभागों से संबंधित बातों का निष्पादन हेतु विचार विमर्श किया गया बैठक के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कोर्ट में लंबित इन विभागों के वादों की सूची विभागों से मांगी जिससे वादी प्रतिवादी को लोक अदालत मे बुलाया जा सके एवं जिससे अधिक से अधिक वादों का निष्पादन समझौता के द्वारा किया जा सकेl l