Wed. Apr 22nd, 2026

🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩⚛️⚛️ 🙏🙏 ⚛️⚛️🔱🔱जय श्रीमहाकाल 🔱🔱📢 विश्व पुरोहित पंचांग. 📢☸️☸️ अथ पंचांग ☸️☸️👁️ दिनाँक 11/02/2021 👁️🚩 गुरूवार ,अमावस्या तिथि कृष्ण पक्ष,माघ मास 🚩🕉️ ऊँ श्रीपरमात्मने नम: 🕉️ 🌷गीता का श्लोक🌷श्लोक 👉 कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि॥ ( गी0/02/47)अर्थ 👉 कर्तव्य कर्म करने में ही तेरा अधिकार है, फलों में कभी नहीं। अतः तू कर्मफल का हेतु भी मत बन और तेरी कर्म न करने में भी आसक्ति न हो। ☸️ तिथि —— अमावस्या 24:37 तक तत्पश्चात प्रतिपदा ☸️ पक्ष ———- कृष्ण पक्ष ☸️ नक्षत्र —— श्रवण 14:05 तक तत्पश्चात धनिष्ठा ☸️ योग —— वरियान 27:31 तक ☸️करण ——- चतुष्पाद 12:50 तक☸️करण ——- नाग 24:37 तक☸️ वार ——— गुरूवार☸️मास ——- माघ मास ☸️चन्द्र राशि —— मकर☸️सूर्य राशि —– मकर☸️ऋतु ——— शिशिर ☸️आयन ——— उत्तरायन दक्षिण गोल☸️ संवत्सर ———- प्रमादी ☸️विक्रम संवत ——–2077☸️शाके ——–1942☸️कलियुगाब्द ——-5122⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️ 🕉️सूर्योदय 🌞06:46🕉️ सूर्यास्त 🌕 17:55☸️दिनमान —— 11:09☸️रात्रिमान ———- 12:51☸️चन्द्रास्त 🌚—– 17:30☸️चन्द्रोदय 🌙—— अमावस्या के कारण चन्द्रोदय नहीं है,, 🌷🌷लग्न धनु 🌷🌷ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र सूर्य — मकर – 28:20°– धनिष्ठाचन्द्र — मकर– 18:34°– श्रवण मंगल — मेष –23:51°– भरणीबुध –मकर —23:00°– श्रवण गुरु –मकर — 18:17°– श्रवणशुक्र —मकर — 17:39°– श्रवणशनि –मकर —12:18°– श्रवणराहु –वृष –23:45°–मृगशिरा केतु —वृश्चिक—- 23:45°– ज्येष्ठा✡️✡️ शुभाशुभ मुहूर्त ✡️✡️राहुकाल ⚫13:44 से 15:08 तक अशुभकारक यमकाल 06:46 से 08:09 तक अशुभकारक गुलिक काल 09:33 से 10:57 तक शुभकारक अभिजित मुहूर्त 11:58 से 12:43 तक शुभकारक♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️30+5+1= 36 भागे 4 शेष 00 पृथ्वीलोक में हवन के लिए शुभकारक ✔️✔️🔱🔱 शिव वास ज्ञान 🔱🔱30+30+5= 65 भागे 7 शेष 02 गौरिसन्निधि ,,शुभकारक, ✔️✔️✡️✡️दिशा शूल विचार ✡️✡️गुरूवार को दक्षिण दिशा की यात्रा करना वर्जित है ,यदि यात्रा अतिआवश्यक हो तो घी अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं गुरूवार को पूर्व दिशा की यात्रा लाभप्रद होती है लेकिन उषाकाल में यात्रा नही करनी चाहिए | ✡️✡️ आज क्या करें व क्या न करें ✡️✡️ गुरूवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए , क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है,, परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी, बाल बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿 आज अमावस्या तिथि है,,और अमावस्या तिथि में दही, व तिल अथवा तिल के तेल से बनीं चिज़ों का सेवन वर्जित है ,,,,🌲 🌺🍀मौनी अमावस्या 🍀🌺 🙏 मौनी अमावस्या में गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान करने से जाने अनजाने में किये गये पापों से मुक्ति मिलती है, अगर गंगा आदि नदियों में स्नान संभव न हो तो प्रातः काल मौन धारण करके घर में (स्नान करने वाले पात्र में पहले गंगा जल डालें फिर पानी डालकर स्नान करें )एवं यथासंभव दान अवश्य करें इससे विशेष लाभ मिलेगा |🙏🙏 🕉️🍀🙏 राशि फल 🙏🍀🕉️मेष राशि >> भले ही आप उत्साह से लबरेज़ हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं. अगर आप अपने आकर्षण और होशियारी का इस्तेमाल करें, तो लोगों से मनचाहा व्यवहार पा सकते हैं। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। वृष राशि >> हर इंसान को ग़ौर से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। मिथुन राशि >> क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी हो सकती है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। कर्क राशि >> रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा देंगे। जिन लोगों से आपकी मुलाक़ात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौक़े आपका इंतज़ार कर रहे हैं। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी सिंह राशि >> क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। कोई पुराना दोस्त शाम के समय फ़ोन कर पुरानी यादें ताज़ा कर सकता है। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जाएगा। कन्या राशि >> सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे, इसलिए ऐसे निर्णय लें जो ज़रूरी हों और आने वाले समय में आपको सही दिशा दे सकें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। तुला राशि >> आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना सकता है। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। दिन उम्दा है, वृश्चिक राशि >> माता-पिता को अनदेखा करना आपके भविष्य की संभावनाओं को ख़त्म कर सकता है। अच्छा समय बहुत ज़्यादा दिनों तक नहीं रहता है। इंसान के कर्म ध्वनि की तरंगों की तरह हैं। साथ मिलकर ये संगीत बनाते हैं और आपस में टकराकर खड़खड़ाहट। आपकी कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है जिसकी वजह से आपको हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है और आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे ज़्यादा मददगार साबित होंगे। धनु राशि >> धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, दिन की शुरुआत से अन्त तक आप ख़ुद को ऊर्जा से लबरेज़ महसूस करेंगे। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। मकर राशि >> दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। व्यवसाय में किसी धोखेबाज़ी से बकने के लिए अपने आँख-कान खुले रखें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। कुम्भ राशि >> अगर आप बहुत ज़्यादा तनाव महसूस कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएँ। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को ख़त्म कर देंगे। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। मीन राशि >> कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहम को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। कोई आपको दिल से सराहेगा। निर्णय लेते समय अपने अहम को बीच में न आने दें, अपने कनिष्ठ सहकर्मियों की बात पर ग़ौर फ़रमाएँ। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। ✴️☘️ विषेश आग्रह ☘️✴️ अपने घर में बच्चों के साथ दैनिक पूजन ,भगवान की आरती, माता, पिता व गुरुजनों को प्रणाम करना व मस्तक पर तिलक एवं शिखा (चोटी) अवश्य धारण करायें व हिन्दू धर्म के संस्कार बच्चों को दें एवं शंखनाद करें और अपने पडोसी को व मित्रों को उपरोक्त संस्कार करने के लिए प्रेरित करें विषेश लाभ मिलेगा ! ☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻☘️ ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!