विधानसभा को देखते हुए एनडीए गठबंधन ने बिहार के सभी जिलों में विधानसभा वार एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है ,उसी क्रम में बक्सर जिला के ब्रह्मपुर विधानसभा मे एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ब्रह्मपुर के हाई स्कूल में आज आयोजित किया गया था। सम्मेलन की अध्यक्षता लोक जनता शक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा मंच संचालन का कार्य भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन द्धारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा,महाबली सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देखते हुए एनडीए के नेता और कार्यकर्ता फुले नहीं समा रहे थे। सम्मेलन में संतोष कुमार निराला पूर्व मंत्री, हुलास पांडेय प्रदेश अध्यक्ष संसदीय बोर्ड लोजपा आर, आर.के. सिंहा प्रदेश अध्यक्ष रालोमा श्रीमती स्मिता शर्मा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ हम, पूर्व विधायक दिलमणी देवी ब्रह्मपुर ,पूर्व विधायक स्वामीनाथ तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद महाबली सिंह ने कहा कि माननीय नीतीश कुमार और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास के कार्यों को लेकर आश्वस्त दिखे और सभा में उपस्थित जनता जनार्दन को बताया कि दोनों विकास पुरुष नेताओं के कार्यकाल में देश और बिहार के साथ-साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। अगर नहीं हुआ है तो ब्रह्मपुर का विकास नहीं हुआ है ।जिसका कारण यहां का स्थानीय राजद नेतृत्व है। अगर एनडीए गठबंधन का प्रत्याशी यहां से जीता रहता तो आज तक बाबा बरमेश्वर नाथ की नगरी का कायाकल्प हो गया होता, इसलिए आने वाले चुनाव में एनडीए के सभी कार्यकर्ता और नेताओं से अपील है की एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताकर पटना भेजने का कार्य करें ताकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक सशक्त सरकार बनाई जाए।
एनडीए सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंहा ने उपस्थित जन समूह से कहा कि आपका एक वोट की ताकत को दुनिया सम्मान की नजर से देखने लगी है, आपकी एक वोट की ताकत ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को दुनिया के ताकतवर प्रधानमंत्री बना दिया है। आज विश्व के सारे देश और नेता माननीय प्रधानमंत्री के अगुवाई में, नेतृत्व में कार्य करने के लिए उत्सुक हैं। बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है ।माननीय नीतीश जी ने सभी क्षेत्रों बिजली, सड़क, पानी, स्वास्थ्य, बड़े बुजुर्ग, महिलाओं, बच्चीयों के लिए अनेकों काम किए हैं। हमारे प्रधानमंत्री और हमारे मुख्यमंत्री जी की नीति और नियत देश और देशवासियों के लिए साफ है, इसलिए आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए समर्थित प्रत्याशी को बहुमत के साथ वोट देकर ब्रह्मपुर का विधायक बनकर पटना भेजने का काम करें, जिससे बिहार में एक मजबूत सरकार बनाई जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनडीए के सभी जिला अध्यक्ष बलिराम कुशवाहा, विंध्याचल सिंह, अशोक यादव, एनडीए के सभी मंडल अध्यक्ष, एनडीए के सभी जिला पदाधिकारी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।