Mon. Apr 27th, 2026

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के पत्रांक-ECI/IPN/316/2025 दिनांक-06.10.2025 द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की घोषणा प्रेस नोट दिनांक-06.10.2025 को जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा प्रेस नोट जारी किये जाने के साथ ही संपूर्ण जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। सभी कार्यालयों के प्रधान को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन हेतु विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने हेतु निदेश दिये गये हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बक्सर, डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ब्रीफिंग किया गया।

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के तहत बक्सर जिलान्तर्गत चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव कार्यक्रम निम्नवत है :-

1. अधिसूचना जारी होने की तिथि 10.10.2025 (शुक्रवार)

2. नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17.10.2025 (शुक्रवार)

3. नाम निर्देशन पत्रों के संवीक्षा की तिथि 18.10.2025 (शनिवार)

4. अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 20.10.2025 (सोमवार)

5. मतदान की तिथि 06.11.2025 (गुरुवार)

6. मतगणना की तिथि 14.11.2025 (शुक्रवार)

7. वह तिथि जिसके पूर्व निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी 16.11.2025 (रविवार)

बक्सर जिला अंतर्गत सेक्टर पदाधिकारी की संख्या निम्नवत है:-

199 ब्रह्मपुर 44

200 बक्सर 34

201 डुमरांव 40

202 राजपुर (अ०जा०) 40

बक्सर जिला अंतर्गत चयनित डिस्पैच सेंटर की संख्या निम्नवत है:-

199 ब्रह्मपुर +2 बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ उच्च विद्यालय ब्रह्मपुर

200 बक्सर मध्य विद्यालय चुरामनपुर एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय चुरामनपुर

201 डुमरांव +2 राज उच्च विद्यालय डुमरांव

202 राजपुर (अ०जा०) मध्य विद्यालय राजपुर एवं प्रखंड कार्यालय राजपुर

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के पश्चात सभी पोल्ड ईवीएम मशीनों को बाजार समिति बक्सर में संग्रहण किया जाएगा।

बिहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत निर्वाची पदाधिकारी की विवरणी निम्नवत है:-

199 ब्रह्मपुर श्री टेल लाल सिंह, भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमरांव

200 बक्सर श्री अविनाश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर

201 डुमरांव श्री राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव

202 राजपुर (अ०जा०) श्री शशि भूषण भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!