Mon. Apr 27th, 2026

किसान समाज पार्टी (एस) ने बिहार में संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंकज कुमार पाण्डेय को पार्टी का बिहार प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.पी. मिश्रा (सत्य प्रकाश) द्वारा जारी मनोनयन-पत्र के माध्यम से की गई है।

श्री पाण्डेय बक्सर जिले के उनवांस के निवासी हैं। उनको पूर्व राजनीतिक अनुभव के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी द्वारा उन्हें बधाई देते हुए यह अपेक्षा की गई है कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और अगले 30 दिनों के भीतर प्रदेश स्तर, जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर संगठन का गठन कर पार्टी को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करेंगे।

इस नियुक्ति से बिहार में किसान समाज पार्टी (एस) के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। श्री पांडेय के मनोनयन से लोग खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!