अपनी धार्मिक स्मिता को बचाए रखने और पौराणिक स्थलों के नव निर्माण में भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का विकास और विश्वास झलकता है।इसी क्रम में आज दिनांक 25.08.25 को बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन, जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार के कर कमलों से गायत्री मंत्र पर आधारित बक्सर में नाथ बाबा मंदिर और किला मैदान के बीच विश्वामित्र पार्क के नव निर्माण की आधारशिला रखी। माननीय मंत्री सुनील कुमार द्वारा विधिवत पौराणिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पुजन किया तत्पश्चात उक्त स्थल पर लगे शिलापट्ट का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मंत्री सुनील कुमार, ओमप्रकाश भुवन भाजपा जिलाध्यक्ष, दिलमणी देवी पूर्व विधायक ब्रह्मपुर द्धारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचासिन अशोक यादव जिला अध्यक्ष जदयू, बलिराम कुशवाहा जिला अध्यक्ष हम,संजय सिंह राजनेता,प्रदुमण गौरव वन प्रमंडल पदाधिकारी आरा, बक्सर,एस.सुधाकर वन संरक्षक,अभय कुमार द्विवेदी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बिहार, राजीव कुमार अवर सचिव वन उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में माननीय मंत्री सुनील कुमार ने बक्सर से अपने सम्बन्ध के बारे में बताया। उन्होंने कहा की बक्सर का इतिहास पौराणिक और धार्मिक स्थलों में एक महत्व रखता है। यहां आने के बाद हमें लगा की इस, नगरी में हमारे विभाग के द्धारा कुछ होना चाहिए और उसी वक्त हमने वन पदाधिकारी को प्लान तैयार कर भेजने को कहा।वन पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लान भेजा और हमारे विभाग ने प्लान की स्वीकृति दे कर पैसा मुहैया कराया,जिसका नतीजा है की आज हम यहां विश्वामित्र पार्क बनाने की आधारशिला रखा है। बहुत जल्द ही विश्वामित्र पार्क बनकर तैयार होगा और बक्सर के लोगों को यहां आ कर एक सुखद अनुभूति का एहसास होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण कुशवाहा बक्सर जिला प्रभारी, राजेश सिन्हा,पूनम रविदास, लक्ष्मण शर्मा, धन्नजय त्रिगुण,मिना कुशवाहा, इंदु देबी, संध्या पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, अमरेन्द्र पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय भाजयुमो जिलाध्यक्ष, कंचन देवी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष,दीपक पाण्डेय, मनोज मिश्रा, हिरामन पासवान तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।