Thu. Sep 17th, 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर ने आज दिनांक 24.08.25 को पार्टी कार्यालय अहिरौली पर एक संगठनात्मक संरचना को मजबूती प्रदान करने और 2025 में होने वाली विधानसभा चुनाव को जीतने के दृष्टिकोण से एक बैठक आयोजित किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन तथा संचालन लक्ष्मण शर्मा महामंत्री ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अजय जी संगठन महामंत्री उत्तराखंड, ऋतुराज सिन्हा राष्ट्रीय मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट,राजेश वर्मा प्रदेश महामंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदेमातरम के गायन से शुरू किया गया। अध्यक्षीय भाषण में भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने उपस्थित कोर कमिटी, जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक को संबोधित करते हुए कहा कि अब जग कर काम करने का समय आ गया है।2025 का चुनाव सर पर है इसलिए आप सभी संगठन के नीचले स्तर तक पार्टी की बात और पार्टी के काम को पहुंचाने का कार्य करें। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेश वर्मा प्रदेश महामंत्री ने कहा की बूथ के गठन में अगर कोई त्रुटी रह गई है तो पंचायत की बैठक कर शक्ति केन्द्र और बूथ अध्यक्ष को जागृत करने का कार्य करें।तभी हम चुनाव जीत सकते हैं, इसलिए आप लोग तन मन से पार्टी द्वारा चिन्हित कार्यों को पार्टी की निचली ईकाई तक पहुंचाने का कार्य करें।। ऋतुराज सिन्हा राष्ट्रीय मंत्री ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन का दायित्व होता है कि अपने संगठन को धार दे कर पार्टी के कार्यकर्ता को उर्जा प्रदान करें ताकि कार्यकर्ता चुनाव में पार्टी को विजय श्री दिलाए। संगठनात्मक बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक, प्रभारी, विस्तारक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड संगठन महामंत्री ने कहा की पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही भाजपा की कुंजी और पुंजी दोनों है।आप सबों की मेहनत और लगन का फल है आज नरेंद्र मोदी जी और भारत को विश्व के सभी देशों में सम्मान की दृष्टि से देखा और बुलाया जाता है। इसलिए आप सभी लोग आज से ही बूथ तक अपनी ताकत और पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करें, ताकि हम 2025 का चुनाव जीत कर बिहार में एक मजबूत सरकार बनाने का कार्य करें।बैठक को संबोधित करने वालों में दिलमणी देवी पूर्व विधायक ब्रह्मपुर,संतोष रंजन राय, पूनम रविदास प्रदेश मंत्री, प्रदीप दुबे, हिमांशु चतुर्वेदी, अरुण कुशवाहा जिला प्रभारी ने भी भाजपा के उपस्थित पदाधिकारीयों को कहा की 2025 में अपने अनुभव और मेहनत से चुनाव जीत कर बिहार में एक जनहित की सरकार बनाने का कार्य करेंगें। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन धनंजय त्रिगुण द्धारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह,राणा प्रताप सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष,जयप्रकाश राय किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, अविनाश पाण्डेय भाजयुमो जिलाध्यक्ष,अ.जा.जिला अध्यक्ष रामाश्रय राम,कंचन देवी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, नन्द लाल पंडित ओ.बी.सी. मोर्चा जिला अध्यक्ष, सभी जिला पदाधिकारी,सभी मंडल अध्यक्ष तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!