Wed. Apr 22nd, 2026

केंद्रीय मंत्री चौबे ने दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार को 7वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई व शुभकामनाएं दी है। मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर बिहार के सपने को साकार करने में सभी के अनुभव का व्यापक लाभ मिलेगा। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ सुशासन का राज जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!