साथियों बड़े अपार हर्ष के साथ कहना है कि आई ई एस एम बक्सर के चेयरमैन और आई ई एस एम बिहार के अध्यक्ष डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब ने अपना एक और मिशाल पेश करते हुए सैनिकों के मनोबल को बढ़ाया है । अर्थात 7 दिसंबर 2024 को दिल्ली में जनरल सतवीर सिंह ( सेना मेडल)की अध्यक्षता में की गई जनरल बाडी मीटिंग में आई ई एस एम, बिहार की अध्यक्षता करते हुए बिहार के सैनिकों की वेल फेयर , सरकार से चल रही मांगों, एवं सैनिक समस्याओं पर विशेष चर्चा की । साथ ही साथ उन्होंने पी सी डी ए प्रयागराज प्रधान नियंत्रक माननीय संदीप सरकार साहब, पी सी डी ए के सभी अधिकारी गण और अधिकारी श्री मनोज सिंह साहब जिनके द्वारा बक्सर के सैनिकों को लगभग़ पांच करोड़ रुपए दिलाए गए उस पर विशेष चर्चा किए जिस पर मेजर जनरल सतवीर सिंह साहब ने पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय संदीप सरकार साहब , पी सी डी ए के सभी अधिकारीगण , श्री मनोज सिंह एवं डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब को धन्यवाद देते हुए बक्सर के सभी सैनिकों की टीम वर्क को भी धन्यवाद दिए तथा हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिए । मीटिंग में तालियों की गड़गड़ाहट से तब आवाज गूंजने लगा जब मेजर पी के पाण्डेय साहब ने बक्सर के बिल्कुल असहाय सैनिक का बेटा कमलेश जो दोनों आंख का अंधा है और अज्ञानता के कारण ट्रेनों में भीख मांगकर गुजारा कर रहा था उसे अपने मीटिंग में बुलाकर आर्थिक मदद की और पी सी डी ए प्रयागराज प्रधान नियंत्रक साहब , पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह साहब से संपर्क कर उस अंधे बच्चे को 15 लाख रुपए एरियर और 21000 रुपए प्रति माह पेंशन के रूप में दिलाने का सराहनीय कार्य किए । ऐसी सैकड़ों कार्य बक्सर द्वारा करने का सुनकर
जनरल सतवीर सिंह साहब ने बताया कि बक्सर से भारत के हर कोने के सैनिकों को सिख लेनी चाहिए । आई ई एस एम बक्सर अपने इस महान सैनिक अधिकारी डाक्टर मेजर पी के पाण्डेय साहब पर गर्व करता है ।
जय हिंद।