आज माननीय सभापति महोदया द्वारा अस्थाई रैन बसेरा का उद्घाटन किया गया। रैन बसेरा भारत सरकार द्वारा चलाए गए NULM (National Urban Livelihood Mission ) के तहत शीत लहर में गरीब, असहाय, एवं ऐसे लोग जिनके पास रात में सोने के लिए छत नहीं है, उनके लिए 30 बेड, कंबल, चादर सहित एवं पानी, शौचालय आदि की सुविधा सहित निःशुल्क रात में सोने की व्यवस्था की गई है। ये रैन बसेरा बक्सर रेलवे स्टेशन के सामने खाली मैदान में निर्मित है। यह पर महिलाओं, पुरुषों, एवं ट्रांसजेंडर के सोने के लिए अलग अलग व्यवस्था है। ये व्यवस्था नवंबर से फरवरी तक शीत लहर तक निःशुल्क संचालित रहेगा।