Mon. Apr 20th, 2026

आज बक्सर जिला कांग्रेस कमेिटी कार्यालय पर भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 107 वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई एवं विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा मनोज पांडेय ने सर्वप्रथम वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ माननीय विधायक विश्वनाथ राम के साथ श्रीमती इंदिरा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी भारत ही नहीं विश्व की नेता थी जिनके नेतृत्व में भारत ने साहस और पराक्रम का परिचय दिया डॉ पांडे ने कहा कि लगातार तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा भावना करते हुए चौथी बार में अपनी जान देश के लिए न्योछावर कर दी उक्त अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए माननीय विधायक विश्वनाथ राम जी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान युद्ध के दौरान बांग्लादेश के गठन में उन्होंने एक सक्रिय भूमिका निभाई जिसे न केवल पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए बल्कि उसे शक्ति भी आधी रह गई इंदिरा गांधी के निडर राजनीतिक नेतृत्व के कारण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने उन्हें दुर्गा की संज्ञा दी थी प्रदेश प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा ने कहा कि 1974 में उन्होंने पोखरण में परमाणु की परीक्षण कराई जिसमें भारत भी परमाणु के क्षेत्र में आगे बढ़ सका इसके कारण उन्हें अमेरिका जैसे बड़े देश की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा इस श्रद्धांजलि सभा मे वरीय कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडे त्रियोगी मिश्रा महिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वर्मा विनय सिंह भोला ओझा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष श्रीमती रूनी देवी कुमकुम देवी संजय दुबे उर्फ पप्पू दुबे रामप्रसाद द्विवेदी श्रीमती निर्मला देवी मोहन प्रसाद वर्मा बब्बनतुरहा लाल साहब सिंह सुदर्शन सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने पुष्प अर्पित किया एवं उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।।

अंत में जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने पांच महिला कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र एवं पुष्प माला सम्मानित किया

कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ युवा नेता पंकज उपाध्याय ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!