Mon. Apr 20th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अंशुल अग्रवाल की उपस्थिति में दिव्यांगजन हेतु एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का शुभारंभ संयुक्त श्रम भवन आईटीआई परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया गया।*

*जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि जिला नियोजनालय द्वारा प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी श्रेणी के आवेदक भाग लेते हैं। इसी क्रम में आज दिव्यांगजन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।*

*मेले में कुल 09 काउंटर लगाए गए हैं जिसमें कुल 05 नियोजक SARTAHAK EDUCATION TRUST, AYANAT, FRESHER WORLD EDUTECH PVT. LTD, ATYPICAL ADVANTAGE, VIVEK SKILL MISSION शामिल थे।*

*नियोक्ता के द्वारा कुल 126 बायोडाटा प्राप्त किए गए। जिनमें कुल 60 दिव्यांगों का प्रथम स्तर पर चयन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, जिला बुनियाद केंद्र, डीआरसीसी बक्सर, दिव्यांगजन हेतु एनसीएस केंद्र, जिला उद्योग केंद्र, श्रम अधीक्षक कार्यालय के द्वारा कुल 130 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी, कौशल विकास, स्वास्थ्य जांच एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।*

*इस अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधि के अलावा जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, श्रम अधीक्षक बक्सर, प्रबंधक डीआरसीसी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!