नगर थाना की पुलिस को गुरुवार की देर शाम गोलंबर के समीप वाहन जच के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस शराब से लदी ट्रक को जब्त किया है। शराब की यह खेप गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ी गई है। पकड़े गए ट्रक चालक ने बताया कि राजस्थान से पटना के लिए सेव की डिलिवरी देने के लिए जा रहा था।
नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम करीब 8 बजे नगर थाना एसआई संजय विकास त्रिपाठी, एसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक पंजाब नंबर ट्रक PB03BA – 0120 को रोक कर उसके चालक से जब पूछताछ की गई तो वह हिचकिचाने लगा जिसके बाद पुलिस को शक हुवा तो ट्रक को रोककर चालक से कड़ाई से पूछ ताछ किया गया तो उसने बताया कि सेव की डिलीवरी देने के लिए जा रहे। पुलिस को शक यकीन में बदल गया और ट्रक को रोककर सेव की पेटी का सील तोड़कर देखा जाने लगा तो सेव के आड़ मे शराब की तस्करी की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने चालक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया गया। वही ट्रक चालक ने बताया की ट्रक में सेव के पेटी में शराब भरा हुआ है।
शुक्रवार को डीएसपी धीरज कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बतया की नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा टीम गठित कर वहां जांच किया जा रहा था। इसी दौरान गोलंबर क्षेत्र में एक ट्रक को रोका गया और पूछताछ किया गया तो सेव का बिल्टी दिखया और बताया की राजस्थान से लेकर चले गई और पटना डिलीवरी देना है। जिसपर सख्ती से पूछताछ कर जांच किया गया तो सेव के कार्टून में शराब मिली। उन्होंने बताया की 5310. 87 लीटर शराब बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग पच्चास लाख रुपया होगा। वही गिरफ्तार ड्राइवर व अन्य एक व्यक्ति राजवीर व किशनलाल राजस्थान के बीकानेर के रहनेवाले है। इनलोगो के पास से एक मोबाईल और 20000 रुपया बरामद किया गया है।