Sat. Jun 6th, 2026

थानाध्यक्ष राजपुर को सूचना मिली कि राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकरा शिव मंदिर के पास कुछ व्यक्ति वाहन से शराब उतारने के फिराक में है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजपुर के द्वारा उक्त सूचना की जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय बक्सर को दिये। पुलिस अधीक्षक महोदय बक्सर ने अनु०पु०पदा० सदर बक्सर के नेतृत्व में सूचना का सत्यापन एवं छापेमारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

उक्त निर्देश पर छापेमारी के क्रम में 1. सूर्यप्रताप सिंह पे० अशोक सिंह सा० देवढी एवं 2. सत्य प्रकाश सिंह उर्फ सिंटू सिंह पे० राजेन्द्र सिंह सा० बरोईन दोनों थाना जमनिया जिला गाजीपुर, उत्तर प्रदेश को 01 बुलेट मोटरसाईकिल ( UP61F9273) एवं 01 स्कॉर्पियो (UP61AR5808) वाहन के साथ गिफ्तार किया गया। उक्त वाहन से 40 कार्टून (कुल 360 लीटर) ब्लू लाइम देशी शराब एवं 83,300 / – रु० नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार सत्य प्रकाश सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज के मीडिया प्रभारी हैं, इस कारण मुझसे कोई पूछताछ नहीं की जाती थी। इसी बात का फायदा उठाकर मैं यह काम करता हूँ। इस संबंध में राजपुर थाना में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
सूर्यप्रताप सिंह पे0 अशोक सिंह सा० देवढी थाना जमनिया जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) 2. सत्य प्रकाश सिंह उर्फ सिंटू सिंह पे० राजेन्द्र सिंह सा० बरोईन थाना जमनिया जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामदगी-
स्कॉर्पियो – 01
बुलेट मोटरसाईकिल – 01
नगद-83,300 / – रु० 4. ब्लू लाइम देशी शराब – 360 लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!