Tue. Apr 21st, 2026

महावारी के दौरान महिलाओं को संक्रमण से बचाने जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन द्वारा बक्सर शांति नगर में जनजागरूकता अभियान चलाया गया और अनेक और अनेक महिलाओं को निश्शुल्क सेनेटरी पेड का वितरण किया गया।
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के द्वारा समाज सुधार स्वास्थ्य शिक्षा एवं मानव सेवा को लेकर के जिले में लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया! वही महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन की मंजू देवी को स्वास्थ्य संयोजक बनाते हुए महिलाओं को जागरूक करने का कार्य सोपा गया। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर लगातार स्वास्थ्य सामाजिक सेवा पर्यावरण मानव कल्याण एवं जन जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है
वही शाहाबाद संयोजक रवि राज ने बताया कि संस्थान स्वास्थ्य सेवा को लेकर लगातार कार्य कर रही है जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता सेनेटरी पैड निशुल्क वितरण और स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!