Sun. Apr 19th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार आज दिनांक 27/06/2023 को कार्यालय भवन विधिक सेवा सदन में अपराहन 12:00 बजे से पैनल अधिवक्ताओं एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों की मासिक बैठक की गई। बैठक का नेतृत्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बक्सर विवेक राय ने की। मौके पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा की सभी पैनल अधिवक्ताओं को आने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 सितंबर 2023 में वादों को सुलह के आधार पर निष्पादन के लिए अपने-अपने पक्षकारों को प्रेरित करने को कहा। मौके पर उन्होंने पारा विधिक सेवकों से कहा कि वह अपने अपने कार्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच लोक अदालत, मध्यस्थता, राज्य प्राधिकार, पटना द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे में लोगों को जानकारी देंकर उन्हें जागरूक करने को कहा। जिससे की विधिक सेवा का उद्देश्य पूरा हो सके। मौके पर पैनल अधिवक्ता आनंद रंजना, आरती कुमारी, दीपिका केसरी, प्रमोद कुमार, कुमार मानवेंद्र, राजेश कुमार आदि साथ ही विधिक स्वयंसेवक गजेंद्र दुबे, रुकैया , अंशु कुमारी , अनीशा भारती, संतोष कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!