
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक बैष्णवी कलार्क होटल बक्सर के सभागार में पूर्वाह्न 10.00बजे से जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्भय राय ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने अपने उद्बोधन में आगामी 30 मई से 30 जून तक होने वाली महासमपर्क अभियान के सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और पुनः 2024 में बक्सर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा को दिखाकर भेंजें ताकि नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाया जा सके,साथी 2025 में बक्सर के चारों विधानसभा में भाजपा की जीत दिलाने का आह्वान किया।अपने बिगत अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि मैंने पहले ही गुजरात की धरती से बताया था कि स्वामी विवेकानंद (नरेंद्र) की आत्मा माननीय नरेंद्र मोदी में प्रवेश कर गयी है,जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को उच्च शिखर पर महिमामंडित करेंगें। साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मिथलेश तिवारी (पूर्व बिधायक) महा संपर्क अभियान के तहत संपूर्ण होने वाले सभी कार्यक्रमों का बिस्तृत जानकारी दी। बैठक को लोकसभा प्रभारी अनिल स्वामी, लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह , बक्सर जिला प्रभारी श्री मिथिलेश कुशवाहा ने भी संबोधित किया। बैठक में मनोज सिंह प्रदेश प्रवक्ता,रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश भुवन, सतीश राजु,महासमपर्क अभियान के जिला संयोजक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मिठाई सिंह,सह संयोजक धीरेन्द्र तिवारी, महामंत्री पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक, अनिल कुमार पांडे, संत कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडे, इंद्रजीत बहादुर सिंह, मीणा सिंह कुशवाहा,राजू कुशवाहा, इन्दु देवी, श्रीमन्नारायण तिवारी,धनजी पांडेय, अजय तिवारी,रेखा देवी ,सुधा गुप्ता ,ओम ज्योति भगत, नवीन राय ,सुशील सिंह, ज्वाला सैनी, सौरव तिवारी, जयप्रकाश राय, सुनील कुमार, उमाशंकर राय आदि सैकड़ों का कार्यकर्ताओं सहित सभी मंडल अध्यक्षों ने बैठक में भाग लिया।