Sun. Apr 19th, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के जन्मदिन पर लगा बधाइयों का तांता, कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल सहित केंद्रीय मंत्रीगण ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के जन्मदिन के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री लोकसभा अध्यक्ष, रक्षामंत्री गृह मंत्री समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल सहित कई केंद्रीय मंत्री गण , संसद सदस्यों ने बधाई दी है।
सभी ने बधाई देते हुए कहा है कि देश और समाज के विकास के लिए आपका अतुलनीय योगदान है। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच, कर्तव्यनिष्ठ कार्य शैली और सादा जीवन शैली हम सबके लिए महत्वपूर्ण और आपके सफलता की कुंजी है। श्री चौबे को उत्तर पूर्व सहित भारत के विभिन्न राज्यों के विधायकों, पूर्व विधायकगण व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण एवं राजनीतिक सामाजिक, अध्यात्मिक क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी। बड़ी संख्या में प्रख्यात मंदिरों एवं मठों के प्रतिनिधियों ने भी शुभकामना संदेश एवं अपना आशीर्वाद प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!