Fri. Apr 17th, 2026

बक्सर विधायक मुनान तिवारी ने नगर निकाय के प्रतिनिधियों का किया अभिनंदन, दिलाया पूर्ण सहयोग का भरोसा

नगर निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधियों का हर सम्भव सहयोग करूँगा: सदर विधायक मुन्ना तिवारी

बक्सर सदर के विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने आज रेडक्रॉस भवन बक्सर में बक्सर नगर परिषद के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया।

अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि मैं आपको भरोसा देता हूँ कि बक्सर नगर के विकास में आपके विकासात्मक कार्यों में हर कदम पर सहयोग करूँगा। बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा कि नगर निकाय की शहर के विकास में अहम भूमिका होती है और इस पहल में मैं हर कदम पर आप सब को सहयोग करने को हमेशा तैयार रहूंगा। बक्सर को सबसे सुंदर और स्वच्छ बनाने की पहल हमसब को मिलकर करनी होगी।

इस मौके पर नगर परिषद की मुख्य पार्षद कमरून निशा ने कहा कि बक्सर नगर परिषद क्षेत्र के विकास में हर सम्भव प्रयास करूंगी और समय-समय पर सदर विधायक से सहयोग लेती रहूंगी।

अभिनंदन समारोह में मुख्य पार्षद कमरून निशा सहित अधिकांश वार्ड पार्षद व उनके प्रतिनिधियों के अलावे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में डॉ मनोज पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष साधना पांडेय, डॉ स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, शहर के व्यवसायी दौलत गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद, कृपाशंकर दूबे, राजू पांडेय, नियामतुल्लाह फरीदी, कमलेश पाल, राहुल यादव, राजेश यादव, झब्बू राय, दीपक सिंह, मृत्युंजय राय, गोपाल शर्मा, राहुल शर्मा सहित सिविल सोसायटी के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!