
ऐसे तो बक्सर में आए दिन कुछ ना कुछ नया सुनने में आता है अभी कुछ दिन पहले ही बक्सर के अंबेडकर चौक पर भी अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था अब ताजा मामला राजपुर प्रखंड के राजपुत अंचल कार्यालय के कैंपस का है
बक्सर जिले के राजपुर में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर असमाजिक तत्वों द्वारा ईंट पत्थर का प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।जिसकी जनकारी शुक्रवार की दोपहर 3 बजे हुई। सूचना पर राजपुर थाना और BDO आनन फानन में प्रतिमा के पास पहुंचे।साथ करवाई का आश्वाशन दिया गया।वही प्रतिमा के पास पहले से मौजूद अनुवाईयो और बासपा के नेता को शांत रहने की अपील की गई।सभी प्रतिमा को तत्काल ठिक करने की मांग पर अड़े रहे।इस घटना की सूचना बक्सर SP और सदर SDO को भी दिया गया है।
मिली जनकारी ले अनुसार राजपुर प्रखण्ड परिसर में मुख्य गेट के पास 2015 में सविंधान निर्माता बाबा डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित किया गया था।आज शुक्रवार की दोपहर प्रतिमा पर नजर पड़ी तो प्रतिमा क्षतिग्रस्त पाया गया।बताया गया कि प्रतिमा के दोनो हाँथ की अंगुलिया टूट गई है।वही ईंट पत्थर के प्रहार से दाहिना हाथ केहुनी के पास क्रेक कर गया है।
राजपुर में इसकी सूचना पर दर्जनो की संख्या में बासपा के नेता समेत उनके अनुवाई मौके पर पहुंच गए।वहीं इसकी सूचना पर राजपुर थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी और CO, BDO इंदुबाला भी पहुंच मामला को संभाल ली सभी को शांत रहने की अपील करते हुए क्षतिग्रस्त प्रतिमा को तुरन्त ठिक कराने की बात कही गई।साथ वैसे असमाजिक तत्वों की खोज कर करवाई करने की भी बात कही गई है।बासपा के नेता से FIR के लिए आवेदन मांगा गया है।