
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 21 दिसंबर 2022 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोजगार शिविर में BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD. के द्वारा बक्सर जिले के 18-28 वर्ष के न्यूनतम 10th & Above 5 युवकों के लिए F&B SERVICE & KITCHEN पद पर नियुक्ति की जाएगी। कंपनी उक्त पद हेतु स्वयं की चयन प्रक्रिया अपनाते हुए नियुक्ति करेगी। कंपनी के द्वारा कुल 500 रिक्त दर्शाई गई है। कार्य स्थल PAN INDIA है। रिक्ति में कंपनी के द्वारा वेतन 10, 000.00 महीना दर्शाया गया है। जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 21 दिसंबर 2022 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर ही एन०सी०एस पर नि:शुल्क निबंधन किया जाएगा।