Sun. Nov 1st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर के द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक बक्सर में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस 2022 के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किए जाने से संबंधित कार्यक्रम में भाग लिया गया।*

गणित विषय की 38 जिलों में ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा कक्षा 6 से 12 के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें बक्सर जिला में 2000 लड़कों ने भाग लिया। उनमें से क्लास 6 से क्लास 12 तक के बच्चो में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पटना में पुरस्कार दिया गया एवं शेष बचे हुए तृतीय एवं दशम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सर्टिफिकेट एवं मेडल वितरित किया गया।

पुरस्कार वितरण में तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट, मेडल एवं 700 रुपया दिया गया। शेष बचे हुए पंचम से दशम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं मेडल दिया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया उनके विषय, अभिरुचि, ज्ञान एवं जिज्ञासाओं के संबंध में जानकारी ली और उन्हें प्रोत्साहित किया।

*जिला पदाधिकारी महोदय ने वहां उपस्थित बच्चों से कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपने अंदर के संज्ञानात्मक ज्ञान का भी विकास करें और किसी भी प्रश्न को हल करने के लिए केवल एक नियमबद्ध तरीके से करने के अलावा अन्य तरीकों से भी हल करने का भी कोशिश करें। अपने ज्ञान को बढ़ाएं और नए-नए तकनीकी विषयों में अभिरुचि रखें। कठिन परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता की कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!