Sun. Apr 19th, 2026

उप विकास आयुक्त बक्सर डॉ महेंद्र पाल के द्वारा चौसा प्रखंड अंतर्गत मनरेगा द्वारा कराए जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया।**1. चौसा युद्ध स्थल मैदान के निरीक्षण के क्रम में कार्यक्रम पदाधिकारी चौसा को मनरेगा द्वारा लगाए गए पौधों को नियमित पानी देने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सरेंजा में राजा सरियाती का टीला के निकट स्थित मनरेगा द्वारा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया और अतिरिक्त कार्य को पूर्ण कराने के लिए प्राक्कलन बनाते हुए स्वीकृति के साथ सभी मानकों के अनुरूप अति शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।**2. उप विकास आयुक्त महोदय के द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्थानीय लोगों के बीच पराली न जलाने के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही पावर ग्रिड निर्माण के संबंध में संबंधित अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया।**3. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा, अंचलाधिकारी चौसा एवं कार्यक्रम पदाधिकारी चौसा उपस्थित थे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!