Wed. Apr 22nd, 2026

आज दिननांक 23-03-2021 को जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गोद लिए हुए गांव शांति नगर में आम नागरिकों के बीच स्वयंसेवकों के द्वारा छोटे छोटे बच्चों के बीच शिक्षित समाज बनाने के उद्देश्य से बच्चों के बीच पुस्तक मनोहर पोथी पेंसिल कॉपी रबर स्टडी मैटेरियल का वितरण किया गया एवं बच्चों के माता-पिता से मिलकर उन्हें शिक्षित करने के उद्देश्य से प्रेरित किया गया । एनएसएस टीम लीडर सुंदरम कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया ।सुन्दरम कुमार ने बताया कि शिक्षा आज के समय मे सबसे बड़ा धन है शिक्षा के बगैर समाज मे जीना अन्धकार है इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है। द्वारा बताया गया कि उन सभी स्वयंसेवकों को अपने गांव और समाज के लोगों को भी जागरूक करते रहना है । शिक्षा स्वयंसेवकों घर घर घूम कर बताया गया कि सभी लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग यथार्थ करते रहना है वहां के निवासियों को संबोधित करते हुए एनएसएस जिला नोडल पदाधिकारी व कार्यक्रम पदाधिकारी श्री प्रोफ़ेसर अखिलेश मंडल ने बताया कि आप अपनी सुविधाओं का त्याग करके भी अपने बच्चों को पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं भले ही आप कितने भी निर्धन हो लेकिन अपने बच्चों को शिक्षित और जरूर बनाएं । एक शिक्षित और योग्य संतान ही पूरे समाज और परिवार को ठीक रख सकता है अशिक्षा गरीबी का मुख्य कारण है । स्वयंसेवकों ने सभी लोगों से सरकारी योजनाओं और सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की भी जानकारी दी । उक्त अवसर पर स्वयंसेवक सत्येंद्र यादव बृजेश तिवारी बिट्टू गिरी सुधा कुमारी नेहा भारती आदि लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!