
शिक्षा विभाग बिहार सरकार के निर्देश के आलोक मे दिनांक 08 मार्च 2021 से जिले के सरकारी विद्यालयों में बच्चों के विशेष नामांकन अभियान प्रवेशोत्सव की शुरुआत नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों tv में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रभात फेरी से प्रारंभ हुआ इस प्रभात फेरी का शुभारंभ उप विकास आयुक्त बक्सर श्री योगेश कुमार सागर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर एवं गुब्बारे को उड़ा कर किया गया खुशबू है हर फूल में हर बच्चा स्कूल में नारे लगाते हुए करीब 1 किलोमीटर लंबे मानव श्रृंखला में बच्चे शहर के लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे किला मैदान से प्रारंभ हुई या प्रभात फेरी पीपी रोड ठठेरी बाजार बड़ी मस्जिद होते हुए पुनः किला मैदान पहुंची जहां प्रभातफेरी में शामिल सभी लोगों ने विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक माहौल में गुणात्मक सुधार लाने का संकल्प लिया आज की प्रभात फेरी में जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी केआरपी नगर क्षेत्र के सीआरसीसी के साथ-साथ विद्यालय में पढ़ाने वाले अधिकांश शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुई