Thu. Jul 30th, 2026

136वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बक्सर जिले ने हासिल की शत-प्रतिशत सफलता, भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई।

विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के बक्सर जिले के सभी समर्पित, कर्मठ एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा संबोधित 136वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का बक्सर जिले के सभी बूथों पर सफलतापूर्वक श्रवण कराया गया। साथ ही कार्यक्रम की रिपोर्ट सरल ऐप पर शत-प्रतिशत (100%) अपलोड कर बक्सर जिले ने निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करते हुए एक उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की।

बक्सर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भुवन ने मन की बात के जिला संयोजक सुनील सिंह और विधानसभा संयोजक हेमंत सिंह,राजू खरवार,हिरा लाल पाण्डेय, कमलेश कुशवाहा,सह संयोजक धर्मेन्द्र सिंह को बधाई और अभिनंदन प्रेषित करते हुए कहा कि पार्टी के सभी मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष,सभी मंडल पदाधिकारी तथा सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठनात्मक क्षमता एवं टीम भावना का परिणाम है।

सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए बक्सर जिले को 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री भुवन ने कहा कि पूज्य कैलाशपति मिश्र, आदरणीय हरेंद्र प्रताप जी सहित अनेकों वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद और समर्पण से प्रेरित बक्सर भाजपा अपने आप को पुनर्प्रतिष्ठित करने के लिए कृतसंकल्पित है।

जिला अध्यक्ष ने मन की बात के जिला संयोजक सुनील सिंह और उनकी टीम का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी के कुशल संचालन और सहयोग से पूरे जिले में योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम का संचालन किया गया जिस कारण प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हो पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!