सर्वजन कल्याण सेवा समिति सिद्धाश्रम धाम बक्सर द्वारा आयोजित 18 में धर्म आयोजन के अंतर्गत श्रीमद् भागवत महापुराण कथा सह श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी पूर्ण हो गई हैl इस अवसर पर कल सुबह 7:00 बजे नगर भ्रमण हेतु जल भरी सह कलश शोभा यात्रा भगवान श्री रामेश्वर नाथ मंदिर रामरेखा घाट बक्सर से निकल जाएगी l पूर्व ज्ञात कार्यक्रम के अनुसार यात्रा का मार्ग रामरेखा घाट से होते हुए पिपर पाती रोड, मुनीम चौक ,पुराना सदर अस्पताल रोड से जमुना चौक और जमुना चौक से होते हुए पुलिस चौकी तथा पुलिस चौकी से अपने गंतव्य स्थान कैलाश मंडपम श्री रामेश्वर नाथ मंदिर में प्रस्थान करेगीl तत्पश्चात कलश यात्रा में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं को वैदिक विधि विधान द्वारा कलश स्थापना की विधि प्रारंभ होगी उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगाl संध्या 3:00 बजे से संत सम्मेलन और संध्या 4:00 बजे से श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा होगीl विश्व शांति एवं सभी के लिए कल्याणकारी मार्ग प्रशस्त करने हेतु समिति सभी लोगों से आग्रह करती है कि अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग शामिल होl