दिनांक 19 अप्रैल 2026 को पटना के बापू सभागार एवं ज्ञान भवन में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में पूरे बिहार से लगभग 1500 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कियाl श्री दिनेश विक्टर, प्रबंध निदेशक एसआईपी अबकस, इंडिया के द्वारा पूरे भारत के अलावे कई देशों में संचालित अबेकस क्लास के द्वारा बच्चों में मानसिक गणना, तार्किक क्षमता, एकाग्रता, उनकी याद करने की क्षमता के साथ आत्मविश्वास को पांच गुना बेहतर करती हैl इस मौके पर एसआईपी अबकस सेंटर, रुकनपुरा, बेली रोड शर्मा पथ के शाखा प्रबंधक बीरेंद्र प्रधान एवं बिहार प्रमुख शांतनु बनर्जी एवं कबीर खान के द्वारा बताया गया कि इस मौके पर विशेष रूप से रुकनपुरा सेंटर के लगभग 600 विद्यार्थियों में से 238 प्रतिभागियों ने विशेष रूप से पुरस्कार पाया l केंद्र के संचालक श्री मुकेश कुमार एवं श्रीमती अलका सिंह ने अपने शिक्षिकाओं के टीम के साथ इस प्रतियोगिता में सहभागिता कीl जिनमें से तीन बच्चे प्रिंस राज, आयुष राज एवं सानिध्य संतोष ने अपने-अपने कटेगरी में चैंपियन, तेराह बच्चों ने प्रथम स्थान ,12 बच्चे द्वितीय स्थान, 44 बच्चे तृतीय स्थान एवं परफॉर्मर का पुरस्कार 130 बच्चे कुल मिलाकर 175 बच्चे विजेता बनकर अपने माता-पिता एवं एस आई पी अबेकस सेंटर, रुकनपुरा बेली रोड का मान सम्मान बढ़ायाl यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का विषय ही नहीं बल्कि आने वाले पीढ़ी के उज्जवल भविष्य का संकेत भी हैl मौके पर विजेता वैष्णवी कुमारी के अभिभावक श्री कुमार गौरव, अंजना कुमारी, श्री सुधीर कुमार एवं माता ज्योति कुमारी ने भी इस तरह के आयोजन के लिए टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद दियाl
इन्हीं होनहार एवं मेधावी बच्चों के सम्मान में आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को राजमहल मैरिज गार्डन, रुकनपुरा, बेली रोड विजयनगर, त्रिशूल विहार कॉलोनी में श्याम 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाl जिसमें श्री राम कृपाल यादव माननीय विधायक दानापुर – सह- पूर्व मंत्री बिहार सरकार एवं श्री रणवीर नंदन माननीय सदस्य, बिहार विधान परिषद पटना कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने सानिध्य एवं आशीर्वचन से उपस्थित सैकड़ो अभिभावको, एवम् कर्मियों एवं प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित कर प्रेरणा एवं उत्साह का संचार कियाl मौके पर रुकनपुरा सेंटर के संचालक श्री मुकेश कुमार, श्रीमती अलका सिंह एवं शिक्षको के साथ पूरे टीम के सदस्यों ने सभी माननीय एवं अभिभावकों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया साथ ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की