Thu. Sep 17th, 2026

जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले महीने भर के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर आज दिनांक 16 सितम्बर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।

जिला पदाधिकारी ने अभियान के सभी 13 प्रमुख घटकों की विभागवार समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे माइक्रो-प्लानिंग के आधार पर काम करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने शिविरों में मिलने वाले आवेदनों का तय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निपटारा करने पर विशेष जोर दिया।

*भव्य शुरुआत:* 17 सितंबर की शाम को जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों *(यथा समाहरणालय परिसर, रामरेखा घाट लाइट एंड साउंड शो, नाथ बाबा घाट, किला मैदान, सीताराम संग्रहालय, कवलदह पोखर, अंबेडकर चौक, ज्योति चौक, गोलंबर चौक, वीर कुंवर सिंह चौक एवं वामन भगवान मंदिर)*एवं घरों में दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें जीविका दीदियों की सक्रिय भूमिका रहेगी।

अभियान के दौरान जिले भर में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही, स्कूलों में ‘विकसित भारत संकल्प’ विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

सरकारी योजनाओं और सफलता की कहानियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए नुक्कड़ नाटकों और डिजिटल माध्यमों से प्रचारित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!