बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 09 जून 2025 को एक दिवसीय पी.एम. नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला/नियोजन मेला का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें निम्नलिखित कंपनी भाग ले रही हैं.-
1. Tata Motors Jamshedpur (QUESS)
2. Mother-son Automotive Technology Pvt. Ltd. Ahmeadabad Gujrat
3. Varun Beverages Pepsi company, Dumraon
4. L&T construction buxar,
कम्पनी नियोक्ता द्वारा यह पी.एम. अप्रेंटिसशिप मेला/नियोजन मेला कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। आई०टी०आई० पास करने वाले अभ्यार्थियों के लिए सुनहारा अवसर है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 09 जून 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के कैम्पस में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड बायोडाटा, फोंटो एवं आई०टी०आई०/10+2 पास सभी प्रमाण-पत्र के साथ नियोजन मेला में भाग लेकर लाभ उठाये।