Mon. Apr 20th, 2026

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर धर्मेंद्र कुमार तिवारी द्वारा जिले में कार्यरत सभी पारा विधिक स्वम सेवकों की मासिक बैठक की गई । इस बैठक में माननीय द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 अगस्त 2022 को लेकर अधिक से अधिक वादों के निष्पादन हेतु परिकल्पना तैयार की गई। मौके पर उन्होंने उपस्थित पारा विधि स्वम सेवकों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस के बीच पहुंचाने को कहा। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने सारे विधिक स्वयंसेवक को अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को इन योजनाओं के बारे में बताने का निर्देश दिया। जिससे कि समाज के पिछले पायदान पर रहे व्यक्ति भी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पा सके । मौके पर विधिक स्वयंसेवक सुरेंद्र कुमार पांडे, अनीषा भारती, मधुश्री एवं मनन कुमार ने अपने द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन /आकलन हेतु अपना पक्ष सभी उपस्थित स्वयंसेवकों एवं माननीय न्यायाधीश के समक्ष रखा। मौके पर अन्य पारा विधिक सेवक प्रियंका, रुकैया, नेहा, कंचन, काजल, अंशु, अविनाश , गजेंद्र नाथ दुबे, हरेराम, सरोज चौबे, राहुल कुमार सत्यम कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!