
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार देश के सभी जिलों में लगने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 अगस्त 2022 को होने जा रहा है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्ष की तृतीय होने वाली इस लोक अदालत में लगभग 800 आपराधिक मामले को सुलह के लिए चिन्हित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलानिय वादों का निष्पादन हेतु कुल 13 बेंचो का गठन किया गया है। जो इन मामलों का निष्पादन करेंगे। प्रथम बेंच में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह, प्रभात कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम एवं पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिन्हा कार्य करेंगे। जो विद्युत विभाग के मामले, अपने न्यायालय के सुलहनिय मामले साथ ही बैंक आफ बड़ौदा से संबंधित मामले का निष्पादन करेंगे।द्वितीय बेंच में अपर जिला न्यायाधीश प्रभात दत्त मिश्रा एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में नीलम कुमारी कार्य करेंगे। जो अवर न्यायाधीश मे लंबित आपराधिक से संबंधित मामले और दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक डुमराँव से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगेतृतीय बेंच में अपर जिला न्यायाधीश विवेक राय , कुमारी डिंपी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम और पैनल अधिवक्ता रंजन कुमार सिंह कार्य करेंगे, जो मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम में सुलह होने वाले वाद एवं इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे ।चौथी बेेच में प्रेेम चन्द्र वर्मा मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में संजय कुमार कार्य करेंगे। जो पंजाब नेशनल बैंक, माप तौल विभाग, खनन विभाग, वन विभाग, श्रम विभाग के न्यायालय में लंबित सुलहनिय मामलों का निष्पादन करेंगे। पांचवी बेंच में अवर न्यायाधीश सन्तोष कुमार वही पैनल अधिवक्ता के रूप में संजय कुमार राय कार्य करेंगे। जो दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक से संबंधित मामले और दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सर्टिफिकेट केस से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे। छठी पीठ में अवर न्यायाधीश सिमा कुमारी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में जागृति पाण्डेय कार्य जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे ।सातवीं पीठ में राजेश कुमार सिंह प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय परिषद, एवं गजला साहिबा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एवं पैनल अधिवक्ता के रूप में राजू कुमार कार्य करेंगे । जो रेवेन्यू कैस, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और एल ऐंड टी फाइनेंस, ग्राम कचहरी से संबंधित मामले विनायक से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे ।आठवीं पीठ में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कमलेश सिंह देव एवं पैनल अधिवक्ता संगीता कुमारी कार्य करेंगे जो भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बक्सर के न्यायालय में लंबित अपराधिक सुलहनिय वादों का निष्पादन करेंगे। नवीं पीठ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी संजय कुमार सरोज एवं पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार पांडे कार्य करेंगे। दसवीं बेंच में प्रीति आनंद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, वही पैनल अधिवक्ता के रूप में रवि प्रकाश कार्य करेंगे। जो युकों बैंक से संबंधित से संबंधित मामलों का निष्पादन करेंगे।ग्यारहवीं पीठ में सुधा रानी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, एवं पैनल अधिवक्ता धनिक सिंह कार्य करेंगे। बारहवीं पीठ में प्रियंका कुमारी न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी बक्सर वही पैनल अधिवक्ता के रूप में आखौरी अशोक कुमार सिन्हा कार्य करेंगे। तेरहवीं पीठ में रिजर्व पीठ के तौर पर कार्य करेगी। जिसमें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार तिवारी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पैनल अधिवक्ता के रूप में राजेश कुमार कार्य करेंगे।बताते चलें कि राज्य प्राधिकरण, पटना द्वारा देश के विभिन्न सभी जिलों में एक ही दिन राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। जो जिले के व्यवहार न्यायालय में स्थित कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रांगण में होता है। जिसमें दोनों पक्षकारों को सुलह के आधार पर मामले का निष्पादन करवाया जाता है। इसमें बैंक ऋण, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, बिजली, टेलीफोन, दीवानी और अपराधीक मामले जो न्यायालय में लंबित हो और सुलहनिय हो, वन विभाग आदि के मामलों को सुलह के आधार पर निपटारा कराया जाता है।