बक्सर जिला कांग्रेस कमीटी कार्यालय में आज प्रेस वार्ता हुई जिसमें बक्सर जिला कांग्रेस प्रभारी माननीय औरंगाबाद सदर के विधायक आनंद शंकर सिंह जी बक्सर परिवर्तन संकल्प रैली के प्रभारी AICC के सदस्य श्री निर्मल वर्मा जी माननीय सदर विधायक बक्सर संजय कुमार तिवारी जी राजपुर विधायक विश्वनाथ राम जी जिला अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करते हुए आगामी 27 सितंबर 2023 को नगरभवन बक्सर में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली को अभूतपूर्व होने की बात कहते हुए बताया कि कांग्रेस परिवर्तन संकल्प रैली भाजपा को हराने के लिए पूरे प्रदेश से चल रही है और बिहार में इंडिया गठबंधन 40 की 40 सीट जीतेगी प्रेस वार्ता में नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है हम सब अपने-अपने कार्यकर्ताओं को जिला से लेकर गांव तक एक करने पर लगे हुए हैं और हम लोगों की कोशिश होगी कि इंडिया समर्थित कांग्रेस का उम्मीदवार बक्सर से हो एवं झूठ की खेती करने वाली भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का हम सब मिलकर काम करेंगे नेताओं ने कहा कि बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली अभूतपूर्व ऐतिहासिक रैली होगी नेताओं ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे जी के नेतृत्व में सारे संगठन के लोग एकजूट होकर काम करेंगे एवं राहुल गांधी एवं डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी के हाथों को मजबूत करेंगे डॉ मनोज कुमार पांडे संजय कुमार तिवारी विधायक विश्वनाथ रामजी विधायक ने कहा कि डॉ अखिलेश सिंह जी का भव्य स्वागत बक्सर जिले के बॉर्डर से होते हुए नगर भवन तक कई तोरण द्वार एवं विभिन्न सामाजिक एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत करते हुए नगर भवन बक्सर तक लाया जाएगा।।
प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ प्रमोद कुमार ओझा विनय कुमार सिंह जी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडे जी संजय कुमार दुबे जी प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर सत्येंद्र ओझा जी प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी त्रिपाठी जी अभय मिश्रा सत्यदेव ओझा जी भोला ओझा जी शिवाकांत मिश्रा जी रोहित उपाध्याय जी महेंद्र चौबे जी वकील सिंह यादव जी भीरगुनाथ तिवारी जी अशोक जी गुप्तेश्वर जी अजय यादव जी सत्यानंद जी त्रियोगी मिश्रा जी बबन तूरहा जी रमाकांत कुमार जी अशोक कुमार लाल जी श्रीमती निर्मला देवी जी अलाउद्दीन जी अन्य लोग प्रेस वार्ता में शामिल हुए ।