Sat. Sep 19th, 2026

लीगल सर्विसेज यूनिट फॉर चिल्ड्रेन का दो दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू

 

बक्सर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बच्चों के लिए दो दिनी प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई।

 

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार, नालसा, नई दिल्ली द्वारा चलाई जा रही योजना Legal Services unit for Children, के सदस्यों का जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के तत्वाधान में सोमवार को जिला न्याय सदन के प्रशिक्षण कक्ष में लीगल सर्विसेज यूनिट फॉर चिल्ड्रेन का दो दिनी प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। इसका विधिवत उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार अध्यक्ष श्री हर्षित सिंह, जिला अपर समाहर्ता श्रीमती अनुपमा सिंह और अवर न्यायाधीश -सह- सचिव, जिला प्राधिकार, बक्सर श्रीमती नेहा दयाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया l कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला जज अमित कुमार शर्मा, राकेश कुमार राकेश, राघवेंद्र कुमार सिंह, सीजेएम देवेश कुमार, एवं अन्य न्यायाधीश मौजूद थे l मुख्य अतिथि प्रधान जिला जज श्री हर्षित सिंह ने कहा कि बच्चों को विधिक सहायता देना और उनके अधिकारों का संरक्षण करना सभी नागरिको का नैतिक कर्तव्य है। यह जिम्मेदारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पैनल अधिवाक्ताओं, पारा लीगल वोलेनटियर्स पर है और उन्हें इस दायित्व का निर्वहन पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ करना चाहिए l उन्होंने कहा कि इस कमेटी के गठन से बालकों की देखरेख,संरक्षण और कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों को विधिक सहायता देने की जिम्मेदारी,सरकारी योजनाओं और विकलांगता संबंधी मामलों में विधिक सहायता प्रदान करने के प्रति प्राधिकार कृत संकल्प है l अपर समाहर्ता श्रीमती अनुपमा सिंह ने कहा कि बच्चों की विधिक सहायता प्रदान करने,उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण कानून बनाए गए हैं, ताकि बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके l सेवा निर्मित न्यायाधीश श्री श्याम बिहारी राय ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के प्रति हम सबों को शुरु से ही सजग रहना चाहिए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार के परेशानी से बचाया जा सके। बच्चों को जागरूक करना भी हम सबों की जिम्मेदारी है, ताकि बच्चे शुरु से ही अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सके l मंच का संचालन पैनल अधिवक्ता श्री विष्णु दत्त द्विवेदी ने की वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकार सचिव नेहा दयाल ने किया l पहले दिन यूनिसेफ के राज्य सलाहकार श्री राकेश कुमार एवं श्री शाहीद जावेद ने सभी लोगों को प्रशिक्षण दिया l चीफ एलएडीसी विनय कुमार सिन्हा, डिप्टी चीफ एलएडीसी, संजय कुमार चौबे कुमार मानवेंद्र, असिस्टेंट एलएडीसी अभिनव वशिष्ट, आकाश श्रीवास्तव, विकास यादव सहित अन्य रिसोर्स पर्सन ने कई महत्वपूर्ण क़ानूनी प्रावधानों की जानकारी दी l कमेटी अध्यक्ष प्राधिकार सचिव नेहा दयाल बतौर सेवानिवृत न्यायिक पदाधिकारी श्री श्याम बिहारी राय, डिप्टी एलएडीसी किरण कुमारी सहित आठ पैनल अधिवक्ता,10 पीएलवी को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!