Tue. Apr 21st, 2026

भारतीय जनता पार्टी, बक्सर ने भाजपा के भीष्म पितामह, सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी,कुशल संगठनकर्ता, गुजरात के पूर्व राज्यपाल स्व.कैलाशपति मिश्रा के जन्म जयंती आगामी 04.10.24 को के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के भू-राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल,बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ढकाईच(ब्रह्मपुर विधानसभा)आगमन को लेकर एक तैयारी बैठक ढकाईच के एक नीजी पैलेस हाॅल में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह तथा संचालन वंशीधर पाण्डेय डुमरी मंडल अध्यक्ष ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में अशोक भट्ट क्षेत्रीय सह प्रभारी शाहाबाद उपस्थित रहे।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की आगामी 04.10.24 को जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेश के नेता और मंत्रियों के आगमन को लेकर हम भाजपा कार्यकर्ता तन मन से लग जाऐ ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग अलग कार्य आवंटित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्भय राय, चुन्नू सिंह,राजु कुशवाहा, संतोष मिश्रा,दिलीप चन्द्रवंशी,धन जी पाण्डेय,रेखा देवी, विनोद राय,सुधा देवी, सुनील राम, बुआ तिवारी,ओम ज्योति भगत ,पिंकी पाठक, किसान मोर्चा के पदाधिकारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!