भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर की एक बैठाक जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह की अध्यक्षता में बगीचा मैरेज हॉल में हुई जिसमें पार्टी की सभी वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निर्धारित आगामी 03.08.24 को नगर भवन बक्सर में होने वाली “जिला कार्य समिति” की बैठक तथा उसी दिन पूर्व से निर्धारित केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण निषाद जी का अभिनंदन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित्त संतोष पटेल जिला प्रभारी ने तैयारी की समीक्षा की ।बैठक में अलग-अलग कार्यों के निष्पादन के लिए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टीम/टोलियां बनाई गई। कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होकर जिला कार्यसमिति का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और पूर्वाह्न 11:00 बजे से जिला कार्य समिति की बैठक आरंभ होकर अपराध 1:00 बजे तक चलेगी। जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद पुनः नगर भवन बक्सर में 2:00 बजे से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राज भूषण निषाद जी का अभिनंदन स्वागत तथ कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम शुरू होगा जो अपराह्न 5.00 बजे तक चलेगा। इसके तहत शहर में जगह-जगह पर बैनर ,पोस्टर , होडिंग लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर भवन में होने वाले कार्यक्रम का नाम स्व.परशुराम चतुर्वेदी सभागार रखा गया है। अभिनन्दन सह कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण निषाद जी रामरेखा घाट पर होने वाले गंगा आरती में भी सम्मिलित होंगे ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितिन नवीन प्रभारी मंत्री, जिला बक्सर सह नगर विकास मंत्री बिहार सरकार, हरीश सहनी अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री, बिहार सरकार,जीवन कुमार एमएलसी, मिथिलेश तिवारी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बक्सर तथा प्रदेश महामंत्री,राजेश वर्मा प्रदेश महामंत्री शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम को सुचारू रूप से अंगीकार करने के लिए आज की बैठक में मुख्य रूप से राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, मनोज कुमार पांडेय, अनिल कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष ,श्रीमन तिवारी इंद्रलेश पाठक, पूनम रविदास, इंदू देवी, जयप्रकाश राय, धनंजय राय, सतीश त्रिपाठी ,शिवजी खेमका, अमित पांडेय, धन जी पांडेय, ज्वाला सैनी, सुनील कुमार तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।