Sat. Sep 19th, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2023 के 02-गया स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के तैयारियों की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।*

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्मिक कोषांग, वाहन कोषांग एवं सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारियों को निर्वाचन के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि सभी बूथों पर जहां निर्वाचन कार्य होना है, उस जगह पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

इसके अतिरिक्त अन्य कोषांग के नोडल पदाधिकारी को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में अवगत कराते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

*बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला कोषागार पदाधिकारी बक्सर, स्थापना उप समाहर्ता बक्सर, जिला योजना पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!