Sun. Apr 19th, 2026

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अहिरौली स्थित कार्यालय में नव वर्ष के उपलक्ष में बक्सर के सभी सामाजिक और राजनीतिक सम्मानित सदस्यों के साथ मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष श्री रामनाथ सिंह ने किया और संचालन उपसभापति श्री राम राज सिंह ने किया।
सम्मेलन में सभी सम्मानित अतिथियों ने अपने संबोधन में एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ अपनी बातों को सभागार में रखा।
अपने संबोधन में संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद जो लोग इस प्रांगण में अपने भाईचारा को दर्शाने के लिए एकत्रित हुए हैं और अपने भावनाओं को प्रकट किए हैं यह पूरा वर्ष एक यादगार क्षण के रूप में जाना जाएगा।
समारोह को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से राजद के जिला अध्यक्ष शेषनाथ जी, बीके ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉ वीके सिंह महाशिवरात्रि के डॉक्टर ए के सिंह मां मुंडेश्वरी हॉस्पिटल के डॉ पीके पांडे समाजसेवी रविराज जी, सम्मानित अतिथि जगदीश चंद्र पांडे रेलयात्री कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सिंह जी अधिवक्ता विष्णु दत्त दुबे जी अधिवक्ता मैडम साधना जी और पूर्व शिक्षक श्री राज नारायण सिंह जी ने अपने उद्गार प्रकट किया।
समारोह में अपने गायन से डॉ वीके सिंह और अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने एक अलग ही माहौल बना दिया।
इस बीच पूरा प्रांगण सैनिक और समाजसेवियों के ताली से गूंजता रहा और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम से पूरा माहौल देश भक्ति से ओतप्रोत हुआ।
आखरी में आए हुए मेहमानों का सम्मान और चूड़ा दही के भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!