
बक्सर स्थित पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को 1 मार्च से 8 मार्च तक सप्ताह दिवस के रूप में मनाया जाएगा ।
आर सेटी बक्सर में आज साप्ताहिक महिला दिवस के पहले दिन के रूप में आज आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री चंदन कुमार जी एवं आर सेटी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त सफल महिला उद्यमियों नजराना सिद्दीकी एवं देवांति कुमारी को सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर चंदन जी ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी तथा सफल महिला उद्यमियों ने सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को सशक्त बनने एवं आगे बढ़ने की प्रेरणा दी ।
पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर श्री अनूप कुमार जी ने सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सशक्त बनने की प्रेरणा दी और कहा कि एक महिला ही है जो अगर चाह दे तो वह कुछ भी कर सकती है महिला किसी से भी पीछे नहीं है।
इस मौके पर संस्थान के निदेशक श्री मनीष दुबे वरीय संकाय सदस्य आराधना कुमारी, अंजू तिवारी वरीय कार्यालय सहायक कार्यालय सहायक अजीत कुमार श्रीवास्तव अब्दुल्ला अब्दुल्ला सिद्दीकी प्रशिक्षिका मैडम नीतू कुमारी एवं सभी महिला प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।