
बक्सर: बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. आए दिन हत्या और लूट जैसी वारदात को बदमाश बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बक्सर जिले के सिमरी थाना इलाके का है. जहां, बालू माफियाओं ने पत्रकार की गाड़ी पर हमला कर दिया और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की. कार सवार पत्रकार के भाई को पत्रकार समझकर पिटाई की और मोबाइल और सोने की चेन लूट लिया. घटना के बाद पत्रकार के भाई ने सिमरी थाने में लिखित शिकायत की है
हमलासिमरी थाना क्षेत्र के दुल्हपुर में पत्रकार समझकर प्रेस लिखे वाहन पर अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया, लेकिन गाड़ी में पत्रकार की जगह उनके भाई मौजूद थे. जिन्हें अपराधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और लूट के बाद गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए.
अपराधियों के हमले में घायल दुल्हापुर पत्रकार गुलशन सिंह के भाई ने लिखित शिकायत सिमरी थाने में की है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोप है कि जिन लोगों ने हमला किया है वो सफेद बालू के अवैध कारोबार से जुड़े हैं. हमलावरों को लगा कि वाहन से पत्रकार उनके अवैध कारनामे की रिपोर्टिंग करने आया है।