Mon. Nov 2nd, 2026

बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वामित्र के अंतर्गत पुस्तकदान कार्यक्रम एवं बक्सर की सांस्कृतिक विरासत पर संवाद का आयोजन नगर भवन बक्सर में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उदधाटन जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पुस्तक दान के जरिए महाअभियान में ज्यादा से ज्यादा लोग जुडे़। इससे पाठ्य पुस्तक खरीदने से वंचित अध्ययनरत छात्र-छात्रा व सामान्य पाठको को काफी लाभ पहुँचेगा। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, काफी बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों के साथ पत्रकार गण एवं विभिन्न सामाजिक सेवा करने वाले कार्यकर्ता गणों ने पुस्तक दान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!