
धनतेरस के अवसर पर बाजारों में भीड़ देखने को कम मिली कारण यह है कि कोरोना महामारी उसके बाद महंगाई के कारण लोगों के पास पैसे की कमी से जूझ रहे हैं उन लोगों को ना तो धनतेरस नाही दिवाली ना ही कोई त्यौहार भा रहा है क्योंकि लोगों के जेब में पैसे है ही नहीं तो वह कहां से त्योहारों पर खरीदारी करेंगे देखने में आया बाजारों में रोनक है ही नहीं हर साल की भांति दुकानें भी थोड़ी बहुत सजी है पर दुकानदार निराश है क्योंकि खरीदार नहीं पहुंच रहे हैं दुकानदारों का कहना है कि 5 से 6 महीने बीतने को आए हैं फिर भी कोरोना जैसी महामारी देश से जाने का नाम नहीं ले रही है जो लोग कहीं कुछ कमा धाम रहे थे वह लोग अभी भी अपने घर पर बैठे हैं ना काम काज है तो पैसे कहां से आएंगे इसीलिए बाजार में धनतेरस जैसे परब पर भी रौनक कम रही है।