Fri. Jul 31st, 2026

जिला पदाधिकारी बक्सर श्री अमन समीर की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली, सरकार के सात निश्चय, प्रधानमंत्री आवास योजना, डी0आर0सी0सी0, मनरेगा एवं अन्य संबंधित सभी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया कि स्वयं इसकी समीक्षा कर कार्यों को यथाशीध्र पूर्ण करावें। मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना अन्तर्गत लक्ष्य के अनुरूप कार्यों को शीध्र पूर्ण करने को कहा गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को निदेश दिया गया कि शहर के तालाबों एवं कुँओ का साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे।डी0आर0सी0सी0 की समीक्षा के क्रम में आवेदनों की संख्या बढ़ाने एवं उनके निष्पादन शीध्र करने का निदेश दिया गया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को सभी योजनाओं की गुणवता सुनिश्चित करने एवं तालाब के जीर्णोद्वार के साथ उसके सौन्दर्यीकरण का कार्य करने का निदेश दिया गया। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय ने सोख्ता बनाने का कार्य अतिशीध्र पूर्ण करने का निदेश दिया। जिला कृषि पदाधिकारी को कृषि क्षेत्र में कृषकों को जैविक कृषि एवं ड्रीप सिंचाई का क्षेत्र बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सामुदायिक शौचालय निर्माण का कार्य यथाशीध्र पूर्ण करावें। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी को अपने कार्य क्षेत्र में स्थल चिहिन्त कर रूरल हट बनाने का निदेश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता बक्सर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!