
बक्सर जिला जनता दल यू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर बक्सर सांसद एवम भारत सरकार के ही मंत्री श्री अश्विनी चौबे से पूछा है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी 500 स्टेशनों को स्मार्ट रेलवे स्टेशन बनाने के जो सपने दिखा रहे हैं वे लोग पहले यह बताएं कि प्रधानमंत्री की घोषणा के मुताबिक सभी सांसदों द्वारा हर साल एक गांव गोद लिया गया जिले का कौन-कौन सा गांव है उसका नाम बताएं तथा 100 स्मार्ट सिटी का क्या हुआ वह कौन-कौन स्मार्ट सिटी है श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उसके नेता मोदी शाह समेत उसके bhagedhu बक्सर के सांसद अश्वनी चौबे सिर्फ और सिर्फ चुनाव के लिए जुमला करते रहते हैं तथा जनता को मूर्ख बनाते हैं कुछ दिन पहले एक यज्ञ के माध्यम से कहा था कि बक्सर में श्रीराम का भव्य मूर्ति 101बीघा में बनेगा प्रेस के माध्यम से जानना चाहते हैं कि केंद्रीय विद्यालय के लिए 10 साल के सांसद मंत्री रहने के बावजूद 3 एकड़ जमीन नहीं खोजने वाला सौ एकड़ जमीन कहां से लाएगा वही जुमला है जो खाते में 1500000 और बेरोजगारों को दो करोड़ रोजगार देने की बात किया था आज चुनाव में बुरी तरह सुपड़ा साफ देख 508 स्टेशनों को स्मार्ट स्टेशन बनाने की घोषणा बिल्कुल जुमला है इस बात को बक्सर की जनता और देश की जनता भली-भांति जानती है