Fri. Apr 17th, 2026

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के सचिव देवेश कुमार ने आज बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को जाएगी इसके तैयारी हेतु इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार बक्सर द्वारा सभी विभागों क़ो दी गई है पूर्व मे यह राष्ट्रीय लोक अदालत 11 मई को होने वाली थी परंतु लोकसभा चुनाव के कारण यह अब 13 जुलाई 2024 को व्यवहार न्यायालय बक्सर एवं विधिक सेवा सदन में की जाएगी l उन्होंने बताया कि 13 जुलाई के अलावा 29 जुलाई 2024 से 3 अगस्त 2024 तक सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के द्वारा लंबित सुलहनीय वादों के निष्पादन हेतु विशेष लोक आयोग अदालत का आयोजन सर्वोच्य न्यायालय, नई दिल्ली मे किया जायेगा l जिनको भी अपना लंबित सुलहनीय वादों का निष्पादन जो सर्वोच्य न्यायालय मे लंबित है वो अपने वादों का निष्पादन इस दौरान करा सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!